|
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
अदानी पावर लिमिटेड (Adani Power Ltd) के मुनाफे में 50.5% की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2010 की तिमाही में 109.11 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले अक्टूबर-दिसंबर 2009 की तिमाही में यह 72.49 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल आय में भी वृद्धि हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 505 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 234 करोड़ रुपये रही थी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में अदानी पावर के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 119 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है और दोपहर 3:05 बजे यह 1.21% की कमजोरी के साथ 122.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2011) |
|
Last Updated ( Tuesday, 08 February 2011 15:11 )
|