|
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (Ambuja Cements Ltd) की सीमेंट बिक्री में 5% की वृद्धि हुई है।
कंपनी ने फरवरी 2011 में 17.74 लाख टन सीमेंट बिक्री की है, जबकि पिछले साल फरवरी 2010 में कंपनी की सीमेंट बिक्री 16.9 लाख टन रहा थी। इस अवधि में अंबुजा सीमेंट्स द्वारा किये गये सीमेंट उत्पादन की मात्रा में भी बढ़ोतरी हुई है। इसने फरवरी 2010 के 16.84 लाख टन की तुलना में इस साल फरवरी में 17.91 लाख टन सीमेंट का उत्पादन किया है। शेयर बाजार में कल के कारोबार में अंबुजा सीमेंट्स के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 3.22% की मजबूती के साथ 121.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2011) |
|
Last Updated ( Wednesday, 02 March 2011 15:02 )
|