Home कंपनियाँ कंपनियों की सुर्खियाँ अगस्त में एसीसी (ACC) ने 18.8 लाख टन सीमेंट का किया उत्पादन
Banner
Banner
Banner
 
Banner
अगस्त में एसीसी (ACC) ने 18.8 लाख टन सीमेंट का किया उत्पादन Print E-mail
कंपनियों की सुर्खियाँ

एसीसी लिमिटेड (ACC Ltd) के सीमेंट उत्पादन में 20.5% की वृद्धि हुई है।

कंपनी ने अगस्त 2011 में 18.8 लाख टन सीमेंट का उत्पादन किया है, जबकि पिछले साल अगस्त 2010 में इसका सीमेंट उत्पादन 15.6 लाख टन रहा था।
इस अवधि में एसीसी द्वारा किये गये सीमेंट डिस्पैच की मात्रा में भी बढ़ोतरी हुई है। इसने अगस्त 2010 के 15.7 लाख टन की तुलना में इस साल अगस्त में 18.8 लाख टन सीमेंट का डिस्पैच किया है।
शेयर बाजार में एसीसी के शेयर भाव में बढ़त का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 1030 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में यह 0.84% की बढ़त के साथ 1011 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2011)

Last Updated ( Friday, 02 September 2011 17:09 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.