Home कंपनियाँ कंपनियों की सुर्खियाँ एलएंडटी (L&T) का मुनाफा बढ़कर 991.55 करोड़ रुपये
Banner
Banner
Banner
 
Banner
एलएंडटी (L&T) का मुनाफा बढ़कर 991.55 करोड़ रुपये Print E-mail
कंपनियों की सुर्खियाँ

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro Ltd) के मुनाफे में 18% की बढ़ोतरी हुई है।

एलएंडटी को कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में 991.55 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी का यह मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही में 840.53 करोड़ रुपये का रहा था। कंपनी की कुल आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2011 में कंपनी की कुल आमदनी 14447.29 करोड़ रुपये रही है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2010 में इसकी कुल आय 11646.52 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में एलएंडटी के शेयर में उतार-चढ़ाव रुख है। नतीजे की खबर आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर गिरावट से उबर कर हरे निशान पर चला गया और यह 1296.65 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में यह 0.30% की मजबूती के साथ 1277.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2012)

Last Updated ( Monday, 23 January 2012 19:04 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.