|
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Tata Communications Ltd) के कंसोलिडेटेड घाटे में 15.5% की कमी आयी है।
31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का घाटा घट कर 153 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2010 में इसका घाटा 181 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। इस दौरान कंपनी की कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की कुल आय अक्टूबर-दिसंबर 2010 के 3087 करोड़ रुपये से बढ़ कर इस तिमाही के दौरान 3654 करोड़ रुपये हो गयी है। टाटा कम्युनिकेशंस ने बुधवार को नतीजे घोषित किए हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया शुक्रवार के कारोबार में दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 236.85 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 3.8% की बढ़त के साथ 234.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Wednesday, 25 January 2012 19:26 )
|