|
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
बिजली क्षेत्र की सरकारी कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (National Thermal Power Corporation Ltd) के मुनाफे में 10.2% की कमी आयी है।
एनटीपीसी को कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में 2130 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी का यह मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही में 2371 करोड़ रुपये का रहा था। हालाँकि कंपनी की कुल आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2011 में कंपनी की कुल आमदनी 16,245 करोड़ रुपये रही है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2010 में इसकी कुल आय 14,165 करोड़ रुपये रही थी। एनटीपीसी ने आज बाजार बंद होने के बाद नतीजे घोषित किए हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार के कारोबार में दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 173 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 0.54% की कमजोरी के साथ 173.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Friday, 27 January 2012 17:25 )
|