|
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
केनरा बैंक (Canara Bank) के मुनाफे में 20.8% की कमी आयी है।
बैंक का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2011 की तिमाही में 876 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले अक्टूबर-दिसंबर 2010 की इसी तिमाही में यह 1106 करोड़ रुपये था। हालाँकि बैंक कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में बैंक की कुल आय 8591 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 6444 करोड़ रुपये रही थी। अक्टूबर-दिसंबर 2011 में बैंक का ईपीएस (बेसिक) घट कर 19.76 रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 26.97 रुपये रहा था। शेयर बाजार में आज केनरा बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बैंक का शेयर 458.50 तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में बैंक का शेयर 3.23% गिर कर 464.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Friday, 27 January 2012 17:45 )
|