|
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 6.6% की बढ़ोतरी हुई है।
बैंक को कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में मुनाफा 2174.22 करोड़ रुपये हुआ है। बैंक का यह मुनाफा पिछले साल की ठीक इसी तिमाही में मुनाफा 2039.40 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2011 में बैंक की कुल आमदनी में भी वृद्धि हुई है। बैंक की कुल आमदनी अक्टूबर-दिसंबर 2010 के 15,415.85 करोड़ रुपये से बढ़ कर इस तिमाही में 16,497.35 करोड़ रुपये हो गयी है। शेयर बाजार में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। नतीजों की खबर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बैंक का शेयर 906.40 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में बैंक का शेयर भाव 5.87% की मजबूती के साथ 902 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Tuesday, 31 January 2012 17:46 )
|