Home कंपनियाँ कंपनियों की सुर्खियाँ मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री में 5.2% का इजाफा
Banner
Banner
Banner
 
Banner
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री में 5.2% का इजाफा Print E-mail
कंपनियों की सुर्खियाँ

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने घरेलू बाजार में जनवरी महीने 1 लाख से अधिक गाड़ियाँ बेची हैं।

कंपनी ने जनवरी महीने में कुल 1,15,433 गाड़ियाँ बेची हैं।
कंपनी ने जनवरी 2011 में 1,09,743 गाड़ियाँ बेची थी, जिसके मुकाबले जनवरी 2012 की बिक्री 5.2% अधिक है। कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 1,01,047 गाड़ियाँ बेची, जो पिछले साल जनवरी से 0.6% ज्यादा है। इसने जनवरी 2011 में 14,386 गाड़ियों का निर्यात किया है। इसके निर्यात में साल-दर-साल 54.3% की बढ़ोतरी हुई है।
लेकिन इसने अपनी सी श्रेणी की गाड़ियों में गिरावट दिखायी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री 10.8% घट कर 12,439 हो गयी है। एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री 9.8% गिरकर कर 1939 रही है।
शेयर बाजार में मारुति सुजुकी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर भाव ऊपर की ओर 1225 रुपये तक चला गया। हालाँकि अभी इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में सुबह 11:28 बजे यह 2.14% की बढ़त के साथ 1213 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2012)

Last Updated ( Wednesday, 01 February 2012 11:37 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.