Home कंपनियाँ कंपनियों की सुर्खियाँ टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का मुनाफा बढ़कर 276 करोड़ रुपये
Banner
Banner
Banner
 
Banner
टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का मुनाफा बढ़कर 276 करोड़ रुपये Print E-mail
कंपनियों की सुर्खियाँ

टेक महिंद्रा लिमिटेड (Tech Mahindra Ltd) को कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 276 करोड़ रुपये का हुआ है।

कारोबारी साल 2011-12 की दूसरी तिमाही के 240 करोड़ रुपये से तुलना करें तो इसका मुनाफा 15% बढ़ा है। तिमाही-दर-तिमाही कंपनी की आमदनी में भी 8.4% की बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2011 में कंपनी की आय 1445 करोड़ रुपये रही है, जबकि कारोबारी साल 2011-12 की दूसरी तिमाही में इसकी आमदनी 1333 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब गुरुवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में टेक महिंद्रा के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 8.25 रुपये यानी 1.28% की मजबूती के साथ 650.75 रुपये पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 660 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2012)

Last Updated ( Wednesday, 08 February 2012 19:07 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.