|
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर कंपनी लिमिटेड (Tata Power Company Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 41% की कमी आयी है।
अक्टूबर-दिसंबर 2011 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 262.67 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 442.37 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालाँकि कंपनी की कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2011 में कंपनी की कुल आय 7115.69 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अवधि में यह 4519.18 करोड़ रुपये रही थी। टाटा पावर ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे सामने रखे। इसकी प्रतिक्रिया सोमवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार कल के कारोबार में कंपनी के शेयर में गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 0.67% की कमजोरी के साथ 110.85 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Saturday, 11 February 2012 11:45 )
|