|
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
रिलायंस मीडिया वर्ल्ड की शाखा बिग स्ट्रीट को दिल्ली मेट्रो रेल की लाइन II पर विज्ञापन देने के अधिकार मिल गये हैं।
इस रूट के आठ स्टेशन पर कंपनी अपने विज्ञापन नयी तकनीक के आधार पर अगले पांच साल तक दे सकती है, जिसके मियाद बाद में 3 साल तक बढ़ायी जा सकेगी। इसमें स्टेशनों के अंदर और बाहर की जगह शामिल हैं। यह लाइन केंद्रीय सचिवालय से विश्वविद्यालय तक जाती है। इसके अलावा कंपनी हैदराबाद में रिलायंस द्वारा निर्मित कैंटीलिवर्स और गैंट्रीज भी लगायेगी जिसमें ट्रैफिक सिगनल्स, इन्फ्रा रेड सिक्योरिटी कैमरे, सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक लाइट्स पर लगे कैमरे शामिल हैं। यह नयी तकनीक और नये डिजाइन पर आधरित होंगे। गैंट्रीज की मियाद आठ साल होगी और कैंटीलिवर्स का ठेका 9 साल 9 महीनों के लिए है। इस खबर के आने की बाद बीएसई में रिलायंस मीडिया वर्ल्ड के शेयर में तेजी दिखी और कंपनी का शेयर चढ़ कर 90 रुपये तक चला गया। हालाँकि बाद में इसकी बढ़त में कमी आयी और यह लाल निशान पर चला गया। बीएसई में दोपहर 12.20 बजे कंपनी का शेयर 0.10 रुपये यानी 0.11% की हल्की कमजोरी के साथ 89.05 पर है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 19 January 2010 13:44 )
|