|
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में 12.4% की कमी आयी है।
कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा कैलेंडर साल 2009 में 1216.84 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले कैलेंडर साल 2008 में यह 1389.71 करोड़ रुपये था। हालाँकि कंपनी की कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। कैलेंडर साल 2009 में कंपनी को 7332.68 करोड़ रुपये की कुल आय हुई, जबकि कैलेंडर साल 2008 में इसकी कुल आय 6458.49 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे सामने रखे। इसकी प्रतिक्रिया शुक्रवार को बाजार खुलने पर कंपनी शेयर पर दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज अंबुजा सीमेंट के शेयर में कमजोरी का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 100.10 रुपये तक नीचे चला गया। लेकिन बाद में यह 2.45 रुपये यानी 2.4% की गिरावट के साथ 100.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 04 February 2010 18:17 )
|