|
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
गेल इंडिया ने प्रभात सिंह को अपना निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है।
वे गेल के पुराने अधिकारी रह चुके हैं। गेल में अपनी इस नयी पारी से पहले सिंह ब्रिटिश गैस की अपस्ट्रीम बिजनेस डेलवपमेंट एंड स्ट्रेटेजी डिवीजन के प्रमुख थे। अप्रैल 2006 में ब्रिटिश गैस के साथ जुड़ने से पहले वे गेल में ही खनन और उत्पादन विभाग में महाप्रबंधक (जीएम) के पद पर थे। आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद अपने करियर की शुरुआत में वे इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) और एनटीपीसी में भी काम कर चुके हैं। |
|
Last Updated ( Wednesday, 24 February 2010 18:21 )
|