Home कंपनियाँ कंपनियों की सुर्खियाँ गुजरात गैस का मुनाफा 42% बढ़ा
Banner
Banner
 
Banner
गुजरात गैस का मुनाफा 42% बढ़ा Print E-mail
कंपनियों की सुर्खियाँ

गुजरात गैस ने 31 दिसंबर को खत्म तिमाही के लिए अच्छे नतीजों का ऐलान किया है।

सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 31 करोड़ रुपये से 42% बढ़कर 46 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 329 करोड़ रुपये से 18% बढ़कर 385 करोड़ रुपये हो गयी है।
कंपनी ने 2009 के लिए 5 रुपये अंकित मूल्य वाले 1 शेयर पर 3 रुपये का विशेष लाभांश देने का भी ऐलान किया है। 
इस खबर का शेयर बाजार में गुजरात गैस के शेयर भाव पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में आज के कारोबार में ऊपर की ओर 256 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और सुबह 9.35 बजे यह 1.82% की बढ़त के साथ 254.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2010) 

Last Updated ( Friday, 05 March 2010 09:57 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner