Home कंपनियाँ कंपनियों की सुर्खियाँ एलएंडटी के मुनाफे में कमी
Banner
Banner
 
Banner
एलएंडटी के मुनाफे में कमी Print E-mail
कंपनियों की सुर्खियाँ

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के मुनाफे में 58% की कमी आयी है।

एलएंडटी को कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में 666.17 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। कंपनी का यह मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही में 1598.20 करोड़ रुपये का रहा था। हालाँकि कंपनी की कुल आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल-जून तिमाही 2010 में कंपनी की कुल आमदनी 8112.07 करोड़ रुपये रही है, जबकि अप्रैल-जून 2009 में इसकी कुल आय 7633.05 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में एलएंडटी के शेयर में उतार-चढ़ाव रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 1845 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी और बीएसई में यह 2.94% की कमजोरी के साथ 1863.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2010)

Last Updated ( Tuesday, 27 July 2010 17:48 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner