|
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
अप्रैल-जून तिमाही 2010 में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को 363.31 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल की इसी अवधि के इसके लाभ से 41% अधिक है।
अप्रैल-जून 2009 में इसे 257.41 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की ब्याज आय अप्रैल-जून तिमाही में 2830.82 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि अप्रैल-जून 2009 में इसकी ब्याज आय 2404.21 करोड़ रुपये रही थी। बैंक की कुल आय अप्रैल-जून 2009 के 2796.10 करोड़ रुपये के मुकाबले अप्रैल-जून 2010 में 3045.54 करोड़ रुपये हो गयी है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के शेयर भाव में तेजी का रुख दिख रहा है। नतीजे की खबर आने के बाद कंपनी का शेयर 375 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि अब इसकी तेजी में कमी आयी है। बीएसई में दोपहर 1:03 बजे कंपनी का शेयर 12.30 रुपये यानी 3.44% की मजबूती के साथ 369.70 पर है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 29 July 2010 13:11 )
|