|
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
अदानी इंटरप्राइजेज ने ऑस्ट्रेलिया की कंपनी लिंक एनर्जी के गेलिली कोयला खदान को खरीद लिया है।
इस सौदे के लिए अदानी इंटरप्राइजेज करीब 2100 करोड़ रुपये नकद रकम भुगतान करेगा। इसके अलावा कंपनी अगले 20 सालों तक लिंक एनर्जी को कोयले के उत्पादन के लिए रॉयल्टी भी देगी। कंपनी ने अधिकरण के संबंध में ऑस्ट्रेलिया के संबंध संबंधित नियामकों मंजूरी प्राप्त कर ली है। यह किसी भारतीय कंपनी द्वारा ऑस्ट्रेलिया में किया गया सबसे बड़ा सौदा है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में अदानी इंटरप्राइजेज के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। इस खबर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 633.40 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी और यह 2.11% की बढ़त के साथ 622.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 03 August 2010 17:47 )
|