|
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
अटलांटा लिमिटेड को उड़ीसा में एक ठेका हासिल हुआ है।
यह ठेका 54.73 करोड़ रुपये का है। कंपनी को यह ठेका चीफ इंजीनियर, नेशनल हाइवे, उड़ीसा से प्राप्त हुआ है। इस ठेके के तहत कंपनी को सड़क निर्माण का कार्य करना है। शेयर बाजार में आज अटलांटा के शेयर भाव गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 351 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है और दोपहर 1:49 बजे यह 1.05% की बढ़त के साथ 359.35 रुपये पर है। मंगलवार को कंपनी का शेयर 363.15 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 25 August 2010 14:01 )
|