Home कंपनियाँ कंपनियों की सुर्खियाँ टाटा स्टील: कोरस का थाईलैंड की कंपनी से करार
Banner
Banner
 
Banner
टाटा स्टील: कोरस का थाईलैंड की कंपनी से करार Print E-mail
कंपनियों की सुर्खियाँ

टाटा स्टील की सब्सीडियरी कंपनी कोरस यूके लिमिटेड और सहावीरिया स्टील इंडस्ट्रीज पब्लिक लिमिटेड (एसएसआई) ने एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।

एसएसआई थाईलैंड की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी है। दोनों कंपनियों ने यह करार टीसाइड कास्ट प्रोडेक्ट्स की बिक्री के लिए किया है। इस करार के तहत एसएसआई कोरस से लगभग 32 करोड़ पाउंड में टीसाइड कास्ट प्रोडेक्ट्स (टीसीपी) व्यवसाय का अधिग्रहण करेगी।
शेयर बाजार में टाटा स्टील के शेयर में बढ़त का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 522.20 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी और यह 1.65% की बढ़त के साथ 510.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2010)

Last Updated ( Friday, 27 August 2010 17:29 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner