Home कंपनियाँ कंपनियों की सुर्खियाँ बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) को 408 करोड़ रुपये का ठेका
Banner
Banner
 
Banner
बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) को 408 करोड़ रुपये का ठेका Print E-mail
कंपनियों की सुर्खियाँ

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) को एक नया ठेका हासिल हुआ है।

कंपनी को यह ठेका राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना (Rajiv Gandhi Gramin Vidhyutikaran Yojna) के तहत 312 किमी वितरण लाइनों की स्थापना तथा स्ट्रीट लाइटों का कार्य करने के लिए प्राप्त हुआ है। यह ठेका 408 करोड़ रुपये का है। इसके साथ ही कंपनी के वर्तमान ऑर्डर बुक स्थिति 1150 करोड़ रुपये हो गयी है।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 307.80 रुपये तक चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी और यह 1.87% की बढ़त के साथ 294.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2010)

Last Updated ( Wednesday, 01 September 2010 17:21 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner