|
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
मान इंडस्ट्रीज (Man Industries) को नये ठेके हासिल हुए हैं।
ये ठेके कुल 1200 करोड़ रुपये हैं। कंपनी को ये ठेके अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार से हासिल हुए हैं। इन ठेकों में गेल द्वारा उसकी डीबीपीएल परियोजना के लिए दिया गया ठेका भी शामिल है। इनको अगले 12 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है। इन ठेकों के साथ ही कंपनी की कुल आर्डर बुक की स्थिति 2,500 करोड़ रुपये की हो गयी है। शेयर बाजार में मान इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी का रुख है। इस खबर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर चढ़ कर 109.90 रुपये तक चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 2.50 बजे यह 2.75% की बढ़त के साथ 106.60 रुपये पर है। कल के कारोबार में यह 103.75 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 07 September 2010 14:57 )
|