|
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
अंबुजा सीमेंट लिमिटेड (Ambuja Cements Ltd) के मुनाफे में 52.2% की कमी आयी है।
जुलाई-सितंबर 2010 की तिमाही में अंबुजा सीमेंट का शुद्ध मुनाफा 152 करोड़ रुपये रहा है। पिछले जुलाई-सितंबर 2009 की तिमाही में यह 318 करोड़ रुपये था। इस दौरान सीमेंट की बिक्री भी 6.1% चढ़ कर 43.5 लाख टन हो गयी, जबकि 30 सितंबर 2009 को समाप्त हुई तिमाही में 41 लाख टन सीमेंट की बिक्री हुई थी। जुलाई-सितंबर 2010 तिमाही के दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री साल-दर-साल 2.9% घटकर 1,564 करोड़ रुपये का हो गया। अंबुजा सीमेंट ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे सामने रखे। इसकी प्रतिक्रिया शुक्रवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि गुरुवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 3.12% की बढ़त के साथ 142.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 21 October 2010 17:55 )
|