Home कंपनियाँ खानपान यूनाइटेड ब्रेवरीज ग्रुप
Banner
Banner
Banner
 
Banner
यूनाइटेड ब्रेवरीज ग्रुप Print E-mail
खानपान

यूनाइटेड ब्रेवरीज (यूबी) ग्रुप शराब बनाने वाला देश का सबसे बड़ा और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा समूह है।

यूबी समूह का कारोबार शराब के अलावा फार्मास्युटिकल, विमानन, फर्टिलाइजर, इंफ्रास्ट्रक्चर और मीडिया के क्षेत्रों में भी फैला हुआ है। 2 अरब डॉलर के यूबी समूह की कमान डॉ विजय माल्या के हाथ में है और वह समूह के चेयरमैन हैं। वर्ष 2006 में समूह ने मैकडॉवेल एंड कंपनी, शॉ वैलेस एंड कंपनी, हर्बटसंस लिमिटेड और अन्य कंपनियों का विलय कर यूनाइटेड स्पिरिट्स की स्थापना की। देश भर में यूनाइटेड स्पिरिट्स की 69 फैक्टरियाँ हैं और 145 ब्रांड हैं। ग्रुप के पोर्टफोलिओ में बैगपाइपर व्हिस्की, मैकडॉवेल नं. 1 व्हिस्की, किंगफिशर बियर आदि शामिल हैं। मैकडॉवेल नं. 1 ब्रांडी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली ब्रांडी है। यूनाइटेड स्पिरिट्स किंगफिशर ब्रांड के तहत विमान सेवाओं का परिचालन करती है। किंगफिशर ने दिसंबर 2007 में एयर डेकन में 46% हिस्सा खरीदा। दोनो एयरलाइंस का विलय करके डेकन का नाम किंगफिशर एयरलाइंस कर दिया गया है। साथ ही यूबी ग्रुप ने ‘फोर्स वन इंडिया’ फॉर्मूला रेसिंग टीम भी बनायी है। कारोबारी साल 2008-9 में यूनाइटेड ब्रेवरीज का शुद्ध लाभ 0.59% घट कर 62 करोड़ रुपये रहा, जबकि कंपनी की बिक्री 24.7% बढ़ कर 1672.8 करोड़ रुपये रही।

Last Updated ( Sunday, 23 August 2009 12:39 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.