Home कंपनियाँ कपड़ा अरविंद लिमिटेड
Banner
Banner
Banner
 
Banner
अरविंद लिमिटेड Print E-mail
कपड़ा

अरविंद लिमिटेड देश की अग्रणी टेक्सटाइल्स कंपनी है, जिसकी स्थापना वर्ष 1931 में लाल भाई बंधुओं ने की थी।


पहले इसे अरविंद मिल्स के नाम से जाना जाता था, लेकिन साल 2008 में इसका नाम बदल दिया गया। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार की माँग के अनुरूप रणनीति बनायी और उच्च गुणवत्ता के कपड़े पर ध्यान केंद्रित किया। अरविंद मिल्स द्वारा मशहूर ब्रांडों को टेक्सटाइल्स की आपूर्ति की जाती है। बीस अरब रुपये की अरविंद मिल्स डेनिम बनाने वाली विश्व की शीर्ष तीन कंपनियों में शुमार है। समूह की दूसरी कंपनी अरविंद ब्रांड्स अरविंद मिल्स के ब्रांडों की मार्केटिंग करती है। कंपनी के ब्रांडों में फ्लाइंग मशीन, न्यूपोर्ट और रफ एंड टफ (जींस) व एक्सकैलिबर (शर्ट) शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी के पास घरेलू बाजार के लिए ऐरो, ली, रैंगलर और टॉमी हिलफिगर जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रैंडों का भी लाइसेंस है। वित्त वर्ष 2007-08 में कंपनी की बिक्री 227 करोड़ रुपये रही थी।

Last Updated ( Saturday, 04 July 2009 15:43 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.