|
ऑटो पुर्जे
|
|
भारत फोर्ज ऑटोमोटिव फोर्जिंग बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी कंपनी है।
बाबा कल्याणी द्वारा वर्ष 1961 में स्थापित भारत फोर्ज के संयंत्र भारत, जर्मनी, स्वीडन, अमेरिका, स्कॉटलैंड, ब्रिटेन और चीन में स्थित हैं। फोर्ब्स मैगजीन द्वारा भारत फोर्ज को एशिया की अग्रणी कंपनियों में शुमार किया गया है। कल्याणी समूह की कंपनी भारत फोर्ज ने विमानन, शिप निर्माण, रेल और निर्माण मशीनों के लिए कंपोनेंट बनाने की योजना बनायी है। मौजूदा समय में कंपनी की बिक्री में गैर ऑटो कंपोनेंट की हिस्सेदारी 17% है। कंपनी बारामती में एक नयी इकाई स्थापित कर रही है, जिसमें उसने 350 करोड़ रुपये निवेश किया है। कारोबारी साल 2008-09 में भारत फोर्ज का शुद्ध लाभ 62% घट कर 103.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि इस दौरान कंपनी की आय 7% घट कर 2106.3 करोड़ रुपये रही।
|
|
Last Updated ( Saturday, 04 July 2009 15:43 )
|