|
पेंट उद्योग
|
|
एशियन पेंट्स भारत की सबसे बड़ी और एशिया की तीसरी सबसे बड़ी पेंट बनाने वाली कंपनी है।
इसका टर्नओवर 44 अरब रुपये से अधिक है और घरेलू पेंट बाजार में इसकी तकरीबन 45% हिस्सेदारी है। एशियन पेंट्स का कारोबर 20 देशों में फैला हुआ है और विश्व भर में कंपनी की 28 मैन्यूफैक्चरिंग इकाइयाँ हैं। इसके अलावा कंपनी अपनी सब्सिडियरी बर्जर इंटरनेशनल, एप्को कोटिंग, एससीआईबी पेंट्स और टॉबमैन्स के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार करती है। एशियन पेंट्स की स्थापना चार मित्रों ने मिलकर 1942 में एक साझीदारी फर्म के रूप में की थी और 25 वर्षों में यह देश की अग्रणी पेंट कंपनी बन गयी। वर्तमान में अश्विन सी. चोकसे कंपनी के चेयरमैन हैं। एशियन पेंट्स ने वर्ष 2003 में अर्न्स्ट एंड यंग का इंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर- मैन्यूफैक्चरिंग का अवार्ड हासिल किया। कंपनी सजावट के साथ-साथ औद्योगिक जरूरतों और ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए पेंट का उत्पादन करती है। कारोबारी साल 2008-09 में एशियन पेंट्स का शुद्ध लाभ 3.4% घट कर 362 करोड़ रुपये रहा, जबकि कंपनी की आय 24% बढ़ कर 4330 करोड़ रुपये रही।
|
|
Last Updated ( Saturday, 04 July 2009 15:41 )
|