Home म्यूचुअल फंड कंपनियों की सुर्खियाँ श्रेई इन्फ्रा (SREI Infra) के मुनाफे में 52% की कमी
Banner
Banner
Banner
श्रेई इन्फ्रा (SREI Infra) के मुनाफे में 52% की कमी Print E-mail

कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में श्रेई इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड (SREI Infrastructure Finance Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 52% की कमी आयी है।

31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा 19.40 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 40.24 करोड़ रुपये था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में इजाफा हुआ है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी कुल आमदनी 692.96 करोड़ रुपये रही है, जबकि इससे पिछले साल की इसी अवधि में यह 327.64 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे घोषित किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार को कंपनी के शेयर भाव पर नजर आयेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज के कारोबार में श्रेई इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर में मजबूती रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 0.70% की बढ़त के साथ 32.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2012)

Last Updated ( Friday, 03 February 2012 17:30 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.