|
News -
पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ)
|
|
टीडी पावर सिस्टम्स लिमिटेड (TD Power Systems Limited) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज बंद हो गया।
आईपीओ खुलने के अंतिम दिन इसके 2,20,77,250 शेयरों की माँग हुई, जो इसके द्वारा जारी किये जाने वाले शेयरों का 2.92 गुना है। यह आईपीओ 24 अगस्त 2011 को खुला था। इस आईपीओ के जरिये कंपनी की ओर से 75,62,637 शेयर जारी किये जायेंगे। कंपनी ने आईपीओ के लिए 256-261 रुपये का दायरा तय किया। आईपीओ के जरिये कंपनी की योजना 227 करोड़ रुपये जुटाने की है। आईपीओ से जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने कारोबार का विस्तार पर करेगी। टीडी पावर सिस्टम्स जेनरेटर बनाने के कारोबार में है। कंपनी इंडस्ट्रीयल हाउसेज को इक्विप्मेंट मुहैया कराती है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2011) |
|
Last Updated ( Friday, 26 August 2011 19:09 )
|