Home पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ) ओएनजीसी (ONGC) का एफपीओ 20 सितंबर को आयेगा बाजार में
Banner
Banner
Banner
 
Banner
ओएनजीसी (ONGC) का एफपीओ 20 सितंबर को आयेगा बाजार में Print E-mail
News - पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ)

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Oil & Natural Gas Corporation Ltd) का फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) 20 सितंबर 2011 को खुलेगा।

यह एफपीओ 23 सितंबर 2011 को बंद होगा। इस एफपीओ के जरिये कंपनी की ओर से 42.77 शेयर जारी किये जायेंगे। इस एफपीआई के जरिये कंपनी की करीब 11000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। अभी एफपीओ में प्रति शेयर बोली की सीमा तय नहीं है।
गौरतलब है कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) की बैठक 2 दिसंबर 2010 को हुई थी। इसमें कंपनी के एफपीओ पर अंतिम मुहर लगायी गयी। एफपीओ के तहत केंद्र सरकार के 5% शेयरों विनिवेश के रूप में जारी किये जायेंगे। एफपीओ के बाद ओएनजीसी में सरकार की हिस्सेदारी मौजूदा 74.14% से घटकर 69.14% हो जायेगी।
शेयर बाजार में ओएनजीसी के शेयर में मजबूती का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 261.85 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि बाद में इसकी मजबूती में थोड़ी कमी आयी। बीएसई में इसका शेयर 1.60% की बढ़त के साथ 260.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2011)

Last Updated ( Tuesday, 06 September 2011 17:49 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.