|
News -
पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ)
|
|
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (Multi Commodity Exchange of India Limited) के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सेबी (SEBI ) की मंजूरी मिल गयी है।
सेबी ने एमसीएक्स के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (डीआरएचपी) को 9 सितंबर 2011 को स्वीकृति दी है। एमसीएक्स ने 6,427,378 इक्विटी शेयर के आईपीओ के लिए सेबी के पास अर्जी दी थी। एमसीएक्स ने आईपीओ के लिए इडेलवाइस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल और मॉर्गन स्टैनली इंडिया को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2011) |
|
Last Updated ( Monday, 12 September 2011 17:56 )
|