|
News -
पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ)
|
|
आरडीबी रसायंस लिमिटेड (RDB Rasayans Ltd) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज बंद हो गया।
आईपीओ खुलने के अंतिम दिन इसके 67,50,560 शेयरों की माँग हुई, जो इसके द्वारा जारी किये जाने वाले शेयरों का 1.50 गुना है। यह आईपीओ 21 सितंबर 2011 को खुला था। इस आईपीओ के जरिये कंपनी की ओर से 45,00,000 शेयर जारी किये जायेंगे। कंपनी ने इस इश्यू में बोली लगाने के लिए 72-79 रुपये का दायरा तय किया है। कंपनी की योजना इस आईपीओ के जरिये 35 करोड़ रुपये जुटाने की है। इस आईपीओ के जरिये जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के कार्यों में करेगी। कंपनी फैब्रिक, प्लास्टिक टेप और बैग बनाने के कारोबार में है। इसके अलावा कंपनी वोवन पॉलिमर बेस्ड प्रोडक्ट्स भी बनाती है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2011) |
|
Last Updated ( Friday, 23 September 2011 18:37 )
|