|
News -
पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ)
|
|
गुडविल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर लिमिटेड (Goodwill Hospital & Research Centre Ltd) ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में बोली का दायरा तय कर दिया है।
कंपनी ने आईपीओ के लिए 175-185 रुपये का दायरा तय किया। यह आईपीओ 30 दिसंबर 2011 को खुलेगा और 9 जनवरी 2012 को बंद होगा। आईपीओ के जरिये कंपनी की योजना 62 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में कारोबार के लिए सूचीबद्ध कराये जायेंगे। गुडविल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर नोएडा में ओजस मेडिकेयर नाम का मल्टी स्पेशालिटी हॉस्पिटल चलाती है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2011) |
|
Last Updated ( Wednesday, 28 December 2011 18:44 )
|