Home पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ) बीएचईएल (BHEL) का मुनाफा बढ़कर 1433 करोड़ रुपये
Banner
Banner
Banner
 
Banner
बीएचईएल (BHEL) का मुनाफा बढ़कर 1433 करोड़ रुपये Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ

देश में ऊर्जा/ढाँचागत क्षेत्र की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Ltd) के मुनाफे में 2.1% की बढ़ोतरी हुई है।

कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में कंपनी को 1433 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि इससे ठीक पिछले साल की इसी तिमाही में इसका मुनाफा 1403 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आमदनी में भी इस दौरान वृद्धि हुई है। बीएचईएल की आमदनी अक्टूबर-दिसंबर 2010 के 9176 करोड़ रुपये के मुकाबले अक्टूबर-दिसंबर 2011 में 10939 करोड़ रुपये हो गयी है।
बीएचईएल ने आज बाजार बंद होने के बाद नतीजे घोषित किए हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार के कारोबार में दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 269.25 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 2.84% की कमजोरी के साथ 273.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2012)

Last Updated ( Friday, 27 January 2012 17:12 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.