|
News -
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की जनवरी 2012 की बिक्री 3,37,875 रही है।
कंपनी की पिछले वर्ष जनवरी की बिक्री 3,13,583 रही थी। इस तरह बिक्री में 8% का इजाफा हुआ है। कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री में साल-दर-साल 7% की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ कर 2,94,439 हो गयी है। इस दौरान बजाज ऑटो की व्यवसायिक वाहनों बिक्री में साल-दर-साल 14% की वृद्धि हुई है और यह 43,436 हो गयी है। इस दौरान कंपनी के वाहन निर्यात में 13% की बढ़ोतरी हुई है और यह जनवरी 2011 के 1,03,526 इकाइयों के मुकाबले 1,16,996 हो गयी है। शेयर बाजार में बजाज ऑटो के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1590 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है और यह हरे निशान पर आ गया है। बीएसई में दोपहर 12:25 बजे यह 0.42% की मजबूती के साथ 1615.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Thursday, 02 February 2012 12:31 )
|