|
News -
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
पिरामल हेल्थकेयर लिमिटेड (Piramal Healthcare Ltd) ने नतीजों के ऐलान कर दिया है।
अक्टूबर-दिसंबर 2011 तिमाही में पिरामल हेल्थकेयर का कंसोलिडेटेड मुनाफा 8.52 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले साल की इसी अवधि में इसका मुनाफा 60.33 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 617.57 करोड़ रुपये रही है। इससे पिछले कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में इसकी कुल आमदनी 534.88 करोड़ रुपये रही थी। इस तिमाही के आँकड़े पिछले साल की तिमाही के आँकड़ों से तुलनीय नहीं है। शेयर बाजार में पिरामल हेल्थकेयर के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। नतीजे की खबर के आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया और 410.10 रुपये तक गिर गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। अंत में बीएसई में यह 1.11% की गिरावट के साथ 411.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Thursday, 02 February 2012 18:01 )
|