|
News -
शेयर बाजार
|
|
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव का रुख है।
सुबह 9:45 बजे सेंसेक्स (Sensex) 16 अंक की कमजोरी के साथ 17,416 पर है। निफ्टी (Nifty) 7 अंक की गिरावट के साथ 5,263 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.07% की हल्की बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.20% और बीएसई मिडकैप में 0.27% की मजबूती है। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सूचकांकों में मिला-जुला रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट धातु सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.05% नीचे है। सेंसेक्स के 12 शेयरों में गिरावट है, जबकि 17 शेयर में मजबूती है। सबसे ज्यादा कमजोरी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में है। इसका शेयर 2.48% नीचे है। एचडीएफसी बैंक का शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Friday, 03 February 2012 09:54 )
|