Home पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ) चीन (China) का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 39 अंक गिरा
Banner
Banner
Banner
 
Banner
चीन (China) का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 39 अंक गिरा Print E-mail
News - शेयर बाजार

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।

आज चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) की शुरुआत गिरावट के साथ हुआ। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक की गिरावट में इजाफा हुआ। फिर कारोबार के मध्य में इस सूचकांक में लाल निशान पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। हालाँकि कारोबार के अंतिम घंटों में इस सूचकांक की गिरावट में कमी आयी। आखिरकार यह सूचकांक 39 अंक यानी 1.68% की कमजोरी के साथ 2,292 पर बंद हुआ। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 0.49% और जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) को 0.13% का घाटा सहना पड़ा। हांग कांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.05% की हल्की गिरावट रही। दूसरी ओर, सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) को 0.60% और दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 0.43% का फायदा हुआ। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.25% की मजबूती रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में गिरावट का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.65%, जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 1.11% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.58% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2012)

Last Updated ( Tuesday, 07 February 2012 18:37 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.