Home पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ) अच्छी खबरों के बावजूद सुस्त रहा अमेरिकी बाजार
Banner
Banner
Banner
 
Banner
अच्छी खबरों के बावजूद सुस्त रहा अमेरिकी बाजार Print E-mail
News - शेयर बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार (US Share Market) में कल रोजगार के अच्छे आँकड़ों और ग्रीस (Greece) से सकारात्मक खबरों के बावजूद ज्यादा खरीदारी नहीं उभरने से हल्की तेजी रही।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) केवल 7 अंक या 0.1% ऊपर 12,891 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 11 अंक या 0.4% की बढ़त दर्ज कर 2,927 पर आ गया। एसएंडपी 500 (S&P 500) केवल 2 अंक या 0.2% चढ़ कर 1,352 पर रहा।
यह खबर आयी कि सरकारी खर्चों में कटौती को लेकर ग्रीस के राजनेताओं में सहमति बन रही है। हालाँकि कारोबारी इन खबरों पर पूरे आश्वस्त नहीं दिखे और उन्होंने खरीदारी में ज्यादा जोर नहीं लगाया। ग्रीस को अगले महीने 14.5 अरब यूरो के बांडों का वापस भुगतान करना है, जिसके लिए जरूरी है कि उसे यूरोपीय संघ और आईएमएफ से 130 अरब यूरो का दूसरा राहत पैकेज मिल जाये। लेकिन दोनों ने शर्त रखी है कि यह राहत पैकेज पाने के लिए ग्रीस को अपने सरकारी खर्चों में कमी करनी होगी।
इस बीच अमेरिकी श्रम विभाग की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बेरोजगारी के आरंभिक दावों की संख्या 15,000 घट कर 3.58 लाख पर आ गयी। इस खबर से भी कुछ हद तक सकारात्मक रुझान बना। वहीं चीन में महँगाई दर में कुछ बढ़ोतरी रही, जिससे बाजार में चिंता बनी।
नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मार्च वायदा भाव 1.13 डॉलर बढ़ कर 99.84 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर 9.90 डॉलर की मजबूती के साथ 1741.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2012)

Last Updated ( Friday, 10 February 2012 09:40 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.