Home पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ) आरईसी एफपीओ: संस्थाओं ने किया बेड़ा पार
Banner
Banner
 
Banner
आरईसी एफपीओ: संस्थाओं ने किया बेड़ा पार Print E-mail
News - पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ)

संस्थागत निवेशकों की मेहरबानी से सरकारी कंपनी रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कार्पोरेशन (आरईसी) के फालोऑन पब्लिक इश्यू यानी एफपीओ का बेड़ा पार हो गया।

बाजार में चर्चा है कि अकेले एलआईसी ने इस एफपीओ में 14.6 करोड़ शेयरों का आवेदन किया है।
आरईसी के एफपीओ आखिरी दिन आज शाम 5 बजे तक के आँकड़ों के मुताबिक, इस एफपीओ के लिए कुल 3.12 गुना आवेदन मिल गये हैं। 
सरकार ने आरईसी के एफपीओ में बोली की निचली सीमा 203 रुपये प्रति शेयर तय की है। सरकार इस एफपीओ के जरिये कंपनी में अपनी 5% हिस्सेदारी बेच रही है। एफपीओ के बाद कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी घटकर 66.80% रह जायेगी। वहीं कंपनी 15% नये शेयर जारी करेगी। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2010)

Last Updated ( Tuesday, 23 February 2010 18:43 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner