|
News -
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
बेंगलूरु की दवा कंपनी स्ट्राइड्स आर्कोलैब का कंसोलिडेटेड मुनाफा साल 2009 के दौरान 16.28% बढ़ा है।
कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2009 के दौरान 121.04 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया। इसका मुनाफा 2008 में 104.09 करोड़ रुपये था। कंपनी की सालाना आमदनी 2009 में 23% बढ़ कर 1328 करोड़ रुपये रही। इसकी एबिटा यानी कामकाजी आय 62% बढ़ कर 211 करोड़ रुपये हो गयी। इसने अपने शेयरधारकों के लिए 1.50 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने का फैसला किया है। बीते साल के दौरान इसने 51 एएनडीए आवेदन किये, जबकि इसने पहले केवल 40 आवेदन हो पाने का अनुमान सामने रखा था। साल 2009 में ही इसने फाइजर के साथ स्पेशियलिटी स्टेराइल इंजेक्टिबल्स के लिए समझौता किया। आज स्ट्राइड्स आर्कोलैब का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में 5.35 रुपये (1.76%) की गिरावट के साथ 299.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 24 February 2010 18:14 )
|