Home पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ) डीक्यू इंटरटेनमेंट के लिए आवेदन करें: इंडियाबुल्स
Banner
Banner
 
Banner
डीक्यू इंटरटेनमेंट के लिए आवेदन करें: इंडियाबुल्स Print E-mail
News - पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ)

इंडियाबुल्स सिक्योरिटीज ने डीक्यू इंटरटेनमेंट (इंटरनेशनल) लिमिटेड के आईपीओ में आवेदन करने की सलाह दी है।

डीक्यू इंटरटेनमेंट के आईपीओ के लिए बोली का दायरा 75-80 रुपये रखा गया है और यह 8 मार्च 2010 को खुलेगा और 10 मार्च 2010 तक खुला रहेगा। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिये इसके 1.6 करोड़ शेयर जारी करने की योजना बनायी है। इस आईपीओ के बाद कंपनी में प्रमोटर हिस्सेदारी 94% से घट कर 75 हो जायेगी। इस तरह कंपनी इस आईपीओ से 120 करोड़ रुपये जुटायेगी।
ब्रोकिंग फर्म का मानना है कि डीक्यू इंटरटेनमेंट की स्थिति काफी मजबूत है। इस लिहाज से निवेशको के लिए इस आईपीओ में निवेश करने का अच्छा अवसर है।
इंडियाबुल्स के मुताबिक डीक्यू इंटरटेनमेंट एनिमेशन, गेमिंग तथा इंटरटेनमेंट प्राडक्शन तथा वितरण कारोबार से जुड़ी है। कंपनी अपने कारोबार को विस्तार देने की योजना बना रही है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2010)

Last Updated ( Saturday, 06 March 2010 13:47 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner