Home पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ) डीक्यू इंटरटेनमेंट के आईपीओ की 0.65 गुना माँग
Banner
Banner
 
Banner
डीक्यू इंटरटेनमेंट के आईपीओ की 0.65 गुना माँग Print E-mail
News - पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ)

डीक्यू इंटरटेनमेंट (इंटरनेशनल) लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज खुल गया।

आईपीओ खुलने के पहले दिन इसके 86,20,960 शेयरों की माँग हुई, जो इसके द्वारा जारी किये जाने वाले शेयरों का 0.65 गुना है। यह आईपीओ 10 मार्च 2010 को बंद होगा। कंपनी इस आईपीओ के तहत करीब 1.6 करोड़ शेयर जारी कर रही है।  कंपनी ने 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के इस इश्यू में बोली लगाने के लिए 75-80 रुपये का दायरा तय किया है।

कंपनी इस आईपीओ के जरिये करीब 120 करोड़ रुपये जुटायेगी। इस आईपीओ के बाद कंपनी में प्रमोटर हिस्सेदारी 94% से घट कर 75 हो जायेगी। डीक्यू इंटरटेनमेंट एनिमेशन, गेमिंग तथा इंटरटेनमेंट प्राडक्शन तथा वितरण कारोबार से जुड़ी है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2010)

Last Updated ( Monday, 08 March 2010 17:22 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner