Banner
एनएमडीसी के एफपीओ की कीमत 300-350 रुपये तय Print E-mail

लगता है सरकार है ने एनटीपीसी और आरईसी के एफपीओ को निवेशकों के मिले ठंडे रुख से सबक ले लिया है।

सरकार ने एनएमडीसी के एफपीओ की कीमत तय करते समय अच्छी खासी छूट दी है।
सरकार ने एनएमडीसी के एफपीओ की कीमत 300-350 रुपये प्रति शेयर तय की है। ये कीमत सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में एनएमडीसी के बंद स्तर 400.60 रुपये से 25-12.5% से कम है। केंद्र सरकार के मंत्रियों के अधिकृत समूह (ईजीओएम) की कल शाम हुई बैठक में एनएमडीसी के एफपीओ की कीमत पर फैसला हुआ।
साथ ही आम निवेशकों को 5% की छूट का ऐलान भी किया गया है। इस एफपीओ के तहत 33.2 करोड़ शेयर जारी करेगी। एफपीओ के जरिये सरकारी कंपनी में अपनी 8.38% हिस्सेदारी बेच रही है। 300-350 रुपये/शेयर कीमत पर सरकार अधिकतम 11,620 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाब रहेगी।
एनएमडीसी का एफपीओ 10 से 12 मार्च के बीच खुला रहेगा। एनटीपीसी और आरईसी की तरह एनएमडीसी के एफपीओ में नीलामी यानी फ्रैंच ऑक्शन प्रणाली नहीं अपनायी जायेगी। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2010)

Last Updated ( Tuesday, 09 March 2010 09:14 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner