|
News -
पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ)
|
|
डीक्यू इंटरटेनमेंट (इंटरनेशनल) लिमिटेड के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए आज पूरे आवेदन मिल गये।
आईपीओ खुलने के दूसरे दिन इसके 1,49,68,800 शेयरों की माँग हुई, जो इसके द्वारा जारी किये जाने वाले शेयरों का 1.13 गुना है। यह आईपीओ 10 मार्च 2010 को बंद होगा। कंपनी इस आईपीओ के तहत करीब 1.6 करोड़ शेयर जारी कर रही है। कंपनी ने 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के इस इश्यू में बोली लगाने के लिए 75-80 रुपये का दायरा तय किया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिये करीब 120 करोड़ रुपये जुटायेगी। इस आईपीओ के बाद कंपनी में प्रमोटर हिस्सेदारी 94% से घट कर 75 हो जायेगी। डीक्यू इंटरटेनमेंट एनिमेशन, गेमिंग तथा इंटरटेनमेंट प्राडक्शन तथा वितरण कारोबार से जुड़ी है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 09 March 2010 16:58 )
|