|
News -
पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ)
|
|
देश की सबसे बड़ी खनिज कंपनी एनएमडीसी का फालोऑन पब्लिक इश्यू यानी एफपीओ आज खुल गया।
एफपीओ खुलने के पहले दिन इसके 5,71,19,400 शेयरों की माँग हुई, जो इसके द्वारा जारी किये जाने वाले शेयरों का 0.17 गुना है। यह एफपीओ 12 मार्च 2010 को बंद होगा। कंपनी इस एफपीओ के तहत करीब 33.2 करोड़ शेयर जारी कर रही है। सरकार इस एफपीओ के जरिये इस कंपनी में अपनी 8.38% हिस्सेदारी बेच रही है। 300-350 रुपये/शेयर कीमत पर सरकार अधिकतम 11,620 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाब रहेगी। कंपनी अब आयरन ओर उत्पादन से आगे बढ़ कर नये इस्पात संयंत्र (स्टील प्लांट) भी लगाने जा रही है। खबरें हैं कि यह ऊर्जा, बुनियादी ढाँचे और खाद क्षेत्र में भी कदम रखने जा रही है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 10 March 2010 18:32 )
|