Home पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ) पिरामल ग्लास को 16.51 करोड़ रुपये का मुनाफा
Banner
Banner
 
Banner
पिरामल ग्लास को 16.51 करोड़ रुपये का मुनाफा Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ

पिरामल ग्लास लिमिटेड कंपनी साल-दर-साल के आधार पर घाटे से मुनाफे में आ गयी है।

कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में पिरामल ग्लास लिमिटेड का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 16.51 करोड़ रुपये रहा है।
पिछले साल की अप्रैल-जून 2009 तिमाही में इसे 18.35 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय में 12.6% की वृद्धि हुई है और यह 282.39 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि अप्रैल-जून 2009 में कंपनी की कुल आय 250.82 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में पिरामल ग्लास के शेयर में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 2.07 बजे कंपनी का शेयर 2.2% चढ़ कर 111.30 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 115.45 रुपये पर चला गया। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2010)

Last Updated ( Wednesday, 28 July 2010 14:13 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner