Home पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ) एचडीआईएल के मुनाफे में शानदार इजाफा
Banner
Banner
 
Banner
एचडीआईएल के मुनाफे में शानदार इजाफा Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ

संपत्ति क्षेत्र की कंपनी हाउसिंग डेवलेपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के शुद्ध मुनाफे में 118% की वृद्धि हुई है।

साल-दर-साल आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 107.47 करोड़ रुपये से बढ़कर 234.33 करोड़ रुपये हो गया। कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में कंपनी की आय में भी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की आय 334 करोड़ रुपये से बढ़कर 435 करोड़ रुपये हो गयी। अप्रैल-जून 2010 तिमाही में कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस भी 3.90 से बढ़कर 6.48 हो गयी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में एचडीआईएल के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख दिख रहा है। नतीजे की खबर आने के बाद कंपनी का शेयर 267.50 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि अब इसकी तेजी में कमी आयी है। बीएसई में दोपहर 1:46 बजे कंपनी का शेयर 7.05 रुपये यानी 2.73% की मजबूती के साथ 264.90 पर है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2010)

Last Updated ( Thursday, 29 July 2010 13:52 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner