Home पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ) एसकेएस माइक्रोफाइनेंस की लिस्टिंग 16 अगस्त को
Banner
Banner
 
Banner
एसकेएस माइक्रोफाइनेंस की लिस्टिंग 16 अगस्त को Print E-mail
News - पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ)

एसकेएस माइक्रोफाइनेंस कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग 16 अगस्त 2010 को होगी।

कंपनी ने इस इश्यू का भाव 985 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। कंपनी ने इस इश्यू में बोली लगाने के लिए 850-985 रुपये का दायरा तय किया था।
कंपनी के आईपीओ के लिए 13.54 गुना आवेदन आये। यह आईपीओ 28 जुलाई 2010 से 02 अगस्त 2010 तक खुला था। कंपनी ने आईपीओ के जरिये 1500 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
कंपनी देश में माइक्रोफाइनेंस का कारोबार करती है। कंपनी अब एचडीएफसी के साथ मिलकर छोटे हाउसिंग लोन देने, बजाज एलियांज के साथ मिलकर जीवन बीमा बेचने और नोकिया के साथ मिलकर गरीबों को ईएमआई पर मोबाइल फोन दिलवाने का काम भी कर रही है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2010)

Last Updated ( Saturday, 14 August 2010 15:49 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner