|
News -
पूँजी बाजार (पब्लिक इश्यू/आईपीओ)
|
|
गुजरात पिपावाव पोर्ट लिमिटेड (जीपीपीएल) ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जारी किये जाने वाले शेयरों के लिए प्रति शेयर 42-48 रुपये की कीमत तय की है।
यह आईपीओ 23 अगस्त 2010 को खुलेगा और 26 अगस्त 2010 को बंद होगा। इस आईपीओ के जरिये कंपनी की ओर से 1,17,07,369 शेयर जारी किये जायेंगे। इस आईपीआई के जरिये कंपनी की करीब 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस आईपीओ के जरिये जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज चुकाने के साथ विस्तार योजनाओं के कार्यों में करेगी। मॉरीशस की एपीएम टर्मिनल, गुजरात पिपावाव की प्रोमोटर कंपनी है। इस इश्यू से पहले इसमें करीब 57% हिस्सेदारी है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में कारोबार के लिए सूचीबद्ध कराये जायेंगे। कंपनी के इस इश्यू के लिए कार्वी कंप्यूटरशेयर प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Saturday, 21 August 2010 17:29 )
|